25 કલાક ન્યૂઝ
Get 2x faster version
Open in app
सभी ट्रेंडिंग यात्रा संगीत खेल फैशन वन्यजीव प्रकृति स्वास्थ्य खाना टेक्नोलॉजी लाइफ स्टाइल पीपल व्यापार ऑटोमोबाइल मेडिकल मनोरंजन इतिहास राजनीति बॉलीवुड World Others

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज के तहत पांच सौ करोड रुपये की तीसरी किस्‍त महिला जन धन खाताधारकों को कल से दी जाएगी

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सरकार, जून महीने के लिए कल से पांच-पांच सौ रुपए की राशि महिला लाभार्थियों के खाते मे

pradhan, mantri, garib, kalyan, package, fivehundredmillionrupees, womenjandhanaccount
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सरकार, जून महीने के लिए कल से पांच-पांच सौ रुपए की राशि महिला लाभार्थियों के खाते में डालना शुरू करेगी। यह राशि उन्‍हें प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज के तहत दी जा रही है। वित्‍तीय सेवा विभाग ने बताया कि लाभार्थी इस महीने की दस तारीख के बाद कभी भी अपने खाते से यह राशि निकाल सकते हैं।  

पहली किस्‍त में बीस करोड़ पांच लाख महिला जन धन खाता धारकों के खाते में दस हजार 29 करोड़ रुपए जमा कराए गए। दूसरी किस्‍त में बीस करोड़ 62 लाख महिला जन धन खाता धारकों के खाते में दस हजार तीन सौ 15 करोड़ रुपए जमा किए गए। एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पैकेज के तहत सरकार ने महिलाओं, गरीब वरिष्‍ठ नागरिकों और किसानों के लिए नि:शुल्‍क अनाज और नकद भुगतान की घोषणा की है।

Stay Tuned

Comments