25 કલાક ન્યૂઝ
Get 2x faster version
Open in app
सभी ट्रेंडिंग यात्रा संगीत खेल फैशन वन्यजीव प्रकृति स्वास्थ्य खाना टेक्नोलॉजी लाइफ स्टाइल पीपल व्यापार ऑटोमोबाइल मेडिकल मनोरंजन इतिहास राजनीति बॉलीवुड World Others

गुजरात में एटीएस ने तीन ‘नक्सलियों’ को किया गिरफ्तार, राजद्रोह का मामला दर्ज ..

अहमदाबाद, 24 जुलाई झारखंड में वांछित और गुजरात में आदिवासियों को राज्य सरकार के खिलाफ उकसाने की कोशिश कर रहे तीन नक्

अहमदाबाद, 24 जुलाई झारखंड में वांछित और गुजरात में आदिवासियों को राज्य सरकार के खिलाफ उकसाने की कोशिश कर रहे तीन नक्सलियों को गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सामू ओरैया, बिरसा ओरैया और बबीता काचप के रूप में हुई है। ये सभी झारखंड से हैं। एटीएस ने कहा कि सामू और बिरसा ओरैया को आदिवासी बहुल टोपी जिले के वयारू तालुका से गिरफ्तार किया गया, जबकि बबीता को महीसागर जिले के संतरामपुर तालुका से गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता के राजद्रोह और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Stay Tuned

Comments